कानपुर : अब मरीजो को मिल सकेंगे प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम - विभागाध्यक्ष

Aug 11, 2026 - 19:45
Aug 11, 2026 - 20:13
 0  1
कानपुर : अब मरीजो को मिल सकेंगे प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम - विभागाध्यक्ष

कानपुर , अचल वार्ता। जीएसवीएम मेडिकल कालेज से संम्बद्ध अपर इंडिया शुगर एक्सचेंज जच्चा बच्चा अस्पताल की नवनियुक्त विभागध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने पद भार ग्रहण करते ही व्यवस्थाओ को दुरूस्त करने में लग गई है। उन्होंने आने वाले मरीजो के लिए प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रूम की व्यवस्था को सख्ती से लागू कर दिया है। उन्होंने एल०आर०-2 में प्राइवेट एवं सेमी प्राइवेट रुम उपलब्ध कराने के लिए एलॉटमेन्ट एल० आर०-2 की सिस्टर इंचार्ज के निर्देश दिए है। उन्होंने  बताया कि चिकित्सालय के सामान्य भण्डार गृह से प्राइवेट रुम एलॉट करवाने का फार्म उपलब्ध कराया जाता है। चिकित्सालय में आने वाले मरीजों को प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम एलॉट कराने हेतु फार्म सुबह 09:00 बजे से शाम 05ः00 बजे तक ही होता है जबकि अब शाम 05ः00 बजे के बाद आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों को प्राइवेट व सेमी प्राइवेट रुम एलॉट करने का फार्म वितरण का कार्य एल०आर०-2 की सिस्टर इंचार्ज द्वारा कराया जायेगा जिससे मरीजों एवं तीमारदारों को असुविधा न हो। उन्होंने उक्त व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश जारी किया जिस पर सीमएएस डॉ अनीता गौतम ने इस आदेश को जारी कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0