हरदोई : शाहाबाद के अल्लाहपुर में गाली-गलौज के बाद ईंट से हमला, एक आरोपी हिरासत में

Aug 14, 2026 - 09:14
Aug 14, 2026 - 09:55
 0  1
हरदोई : शाहाबाद के अल्लाहपुर में गाली-गलौज के बाद ईंट से हमला, एक आरोपी हिरासत में

हरदोई , अचल वार्ता। कोतवाली शाहाबाद क्षेत्र के मोहल्ला अल्लाहपुर में नवीन गल्ला मंडी के पीछे गुरुवार को गाली-गलौज के बाद मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार अल्लाहपुर निवासी वन्तू पुत्र छोटे राजपूत अपने कुछ लोगों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान रिजवान और रिहान उर्फ दददे पुत्रगण लड्डन निवासी अल्लाहपुर वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे।

आरोप है कि विवाद के दौरान वन्तू के बड़े भाई श्यामू को ईंट मारकर घायल कर दिया गया। घटना के संबंध में मिली तहरीर के आधार पर थाना शाहाबाद में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिहान उर्फ दददे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल श्यामू का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में धारदार वस्तु से चोट की पुष्टि नहीं हुई और चोट साधारण प्रकृति की पाई गई।

पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद आलोक राज नारायण ने भी जानकारी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0