चार फीट दूरी पर गन्ना बुवाई का शुभारंभ, किसानों को बताए वैज्ञानिक खेती के लाभ
हरियावां, अचल वार्ता। पवित्र सावन मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन कर गन्ना बुवाई अभियान का शुभारंभ किया गया। गांव पटकुंवा, गेट-1 जोन में आयोजित कार्यक्रम में यूनिट हरियावां के महाप्रबंधक गन्ना रवींद्र सिंह ने प्रगतिशील कृषकों की उपस्थिति में फीता काटकर गन्ना बुवाई की शुरुआत की।
इस अवसर पर कृषकों को मानसून में गन्ना बुवाई के लाभों के साथ-साथ चार फीट की दूरी पर गन्ना बुवाई करने के फायदे बताए गए। कृषकों को अगस्त, सितंबर एवं अक्टूबर माह में होने वाली सम्पूर्ण गन्ना बुवाई चार फीट की दूरी पर करने के लिए प्रेरित किया गया।
महाप्रबंधक गन्ना ने कृषकों को गन्ने की बेहतर पैदावार के लिए मिट्टी चढ़ाई एवं गन्ना बंधाई के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने वैज्ञानिक विधि से गन्ने की खेती करने और उचित दूरी पर बुवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित दूरी पर गन्ने की बुवाई से खेत में पौधों को पर्याप्त स्थान मिलता है, जिससे फसल की बेहतर वृद्धि के साथ उत्पादन में भी बढ़ोतरी की संभावना रहती है।
कार्यक्रम में मौजूद प्रगतिशील कृषकों ने सम्पूर्ण गन्ना बुवाई चार फीट की दूरी पर करने का आश्वासन दिया। इस दौरान कृषकों में वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती को लेकर उत्साह दिखाई दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0