राज्यपाल से मिले प्रशिक्षु IPS अधिकारी दीपेश कैड़ा और राजहंस सिंह
देहरादून, अचल वार्ता । राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से गुरुवार को लोक भवन में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी दीपेश सिंह कैड़ा और राजहंस सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को पुलिस सेवा में चयनित होने पर बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल सेवाकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा देश और समाज की सेवा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। इस सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और निष्पक्षता का विशेष महत्व है।
राज्यपाल ने दोनों अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सदैव सजग रहने तथा जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक संवेदनशील और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आमजन में सुरक्षा और विश्वास का भाव भी मजबूत करता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0