सांसद अशोक रावत का कछौना में भव्य स्वागत, मिशन 2027 की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Aug 9, 2026 - 17:49
Aug 9, 2026 - 19:32
 0  1
सांसद अशोक रावत का कछौना में भव्य स्वागत, मिशन 2027 की जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

कछौना /हरदोई, अचल वार्ता। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के सांसद अशोक रावत के जनपद हरदोई में प्रथम आगमन पर कछौना में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। जनप्रतिनिधियों, सभासदों, व्यापारी बंधुओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने फूल-मालाएं पहनाकर, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं के उत्साह और स्नेह से सांसद अशोक रावत अभिभूत नजर आए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में भाजपा की जोरदार जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला उर्फ पंकज के नेतृत्व में अपना ढाबा, कछौना में सांसद का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सभासदों एवं व्यापारी बंधुओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और विकास कार्यों से नगर पंचायत कछौना पतसेनी का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। नगर को आदर्श नगर पंचायत के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

इसके बाद कछौना चौराहे पर युवा नेता संचित अग्रवाल के नेतृत्व में प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने कहा कि संगठन को मजबूत करने में प्रत्येक कार्यकर्ता की अहम भूमिका है। भाजपा सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ की भावना के साथ जनकल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान नगर अध्यक्ष राधारमण शुक्ला सहित उनकी टीम, सभासद विनीत लाला, व्यापार मंडल अध्यक्ष रवि गुप्ता, निलेश गुप्ता, चेयरपर्सन क्रांतिवीर सिंह, युवा नेता संचित अग्रवाल के नेतृत्व में ब्लॉक प्रमुख पति अमरनाथ उर्फ गुड्डू, प्रधान मोहम्मद नसीम, मुकेश सिंह दीननगर, निर्भय राजवंशी, रवि वर्मा कलौली, दिवाकर सिंह, राजकीय ठेकेदार अशोक तिवारी, रवींद्र कुमार सिंह, महेश गुप्ता, अशर्फी वर्मा, पूर्व प्रधान अवधेश रावत, जितेंद्र वर्मा, अशरफ क्षेत्र पंचायत, अमर बहादुर वर्मा, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, नरेंद्र सिंह, देवी शंकर शुक्ला, अरुण वर्मा, अजय बाजपेई, अखिलेश वर्मा, पूर्व प्रधान अवधेश गुप्ता, पूर्व सभासद धर्मेंद्र सिंह, प्रेम यादव सहित भाजपा पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष की टीम, युवा नेता संचित अग्रवाल की टीम एवं प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0