रंजिश में हजारों यूकेलिप्टिस के पेड़ तोड़कर नष्ट करने का आरोप, थाने मे दी तहरीर
हरदोई, अचल वार्ता। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अटिया शाहपुर गांव में रंजिश के चलते खेत में तैयार की गई यूकेलिप्टिस की नर्सरी को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। गांव निवासी बेढब पुत्र छोटकउनु रैदास ने सात लोगों पर रात के समय नर्सरी में लगे हजारों यूकेलिप्टिस के पेड़ तोड़कर नष्ट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी तहरीर में बेढब ने बताया कि उसने अपने खेत में यूकेलिप्टिस के हजारों पौधे तैयार किए थे। आरोप है कि छह अगस्त की रात गांव के ही रामू, श्यामू, नान्हे और पुत्ती पुत्रगण बेनी, राहुल व मुकेश पुत्रगण बूधई तथा पराना पत्नी प्रशादी ने रंजिश के चलते नर्सरी में लगे छोटे-छोटे पेड़ों को तोड़कर नष्ट कर दिया।
पीड़ित के अनुसार शुक्रवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचा तो बड़ी संख्या में पेड़ टूटे और जमीन पर बिखरे पड़े थे। उसने बताया कि पेड़ों के नष्ट होने से उसे करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद उसने बेनीगंज कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
बेनीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कौशलेश कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0