हरिद्वार में अमित शाह ने 427 करोड़ की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास
हरिद्वार में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 427 करोड़ रुपये से अधिक की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई नेता मौजूद रहे।
हरिद्वार, अचल वार्ता। Amit Shah शनिवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत Haridwar पहुंचे, जहां उन्होंने राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित 'जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल' कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 427 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 312.31 करोड़ रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 115.09 करोड़ रुपये की 32 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने और विकास कार्यों को गति देने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्य सरकार की ओर से चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी में सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों और योजनाओं को दर्शाया गया।
प्रदर्शनी में समान नागरिक संहिता, सख्त नकलरोधी कानून, जबरन धर्मांतरण रोकथाम कानून, दंगारोधी कानून, भू-कानून, नए आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन, उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा विधेयक तथा अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण जैसे अहम फैसलों की झलक भी दिखाई गई।
इससे पहले अपराह्न में अमित शाह के Jolly Grant Airport पहुंचने पर Pushkar Singh Dhami ने उनका स्वागत किया और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0