हरिद्वार : कांवड़ यात्रा में 65,971 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार

Aug 4, 2026 - 21:07
 0  0
हरिद्वार : कांवड़ यात्रा में 65,971 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार

हरिद्वार , अचल वार्ता । पवित्र कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा कांवड़ पटरी मार्ग सहित 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर के कैंप लगाए गए है,जहां पर शिवभक्तों का स्वास्थ्य खराब या किन्ही कारणों से चोट लगने पर तत्काल उनका निशुल्क उपचार किया जा रहा है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने अवगत कराया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिवभक्तों को निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 32 स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है तथा आज कांवड़ यात्रा के चौथे दिन विभिन्न कैंपों में आए शिवभक्तों का 

जिसमें 18019 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया गया है। अब तक कांवड़ यात्रा 65971 शिवभक्तों का निशुल्क उपचार किया जा चुका है।

 हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान पहली बार 4 मेडिकल मोबाइल यूनिट शामिल की गई है जिनके माध्यम से शिवभक्तों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

     कांवड़ यात्रा और आ रहे शिवभक्तों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अलकनंदा होटल के समीप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सेवा शिविर का शुभारंभ किया।

 सरकार की प्राथमिकता है कि कांवड़ यात्रा पर आ रहे शिवभक्तों का किसी भी तरह से स्वास्थ्य खराब होने एवं चोट लगने पर त्वरित स्वास्थ्य उपचार किया जा रहा है,जिसके लिए कांवड़ यात्रा मार्ग एवं विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए है,जिनके माध्यम से कांवड़ियों का स्वास्थ्य उपचार किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि विगत 05 दिनों में 48 हजार के लगभग कांवड़ियों का निशुल्क उपचार इन शिविरों के माध्यम से किया जा चुका है।

 सरकार की प्राथमिकता है कि शिवभक्तों को कैसी भी प्रकार की कोई असुविधा एवं परेशानी न हो,इसके लिये जिला प्रशासन,संबंधित विभाग,पुलिस,स्वयंसेवी संस्थाएं, पैरामिलेट्री सभी लोग कांवड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में दिन रात कार्य कर रहे है।

 मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर. के. सिंह ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि यात्रा के दौरान पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, समय-समय पर विश्राम करें तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर निकटतम स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार अवश्य प्राप्त करें।

 जनपद प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0