अम्बेडकर नगर: कृषि भवन सभागार में "धरती माता बचाओ अभियान"में मृदा परीक्षण और मृदा स्वास्थ्य को लेकर हुई विस्तृत चर्चा
अम्बेडकर नगर, अचल वार्ता। आज दिनांक 20.04.2026 को पवन पटेल, क्षेत्रीय अधिकारी, कृभको अयोध्या के द्वारा कृषि भवन सभागार , अम्बेडकर नगर में ''सामूहिक परिचर्चा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया l उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ० अश्विनी कुमार सिंह (उप कृषि निर्देशक अम्बेडकर नगर), अरबिंद चौधरी (जिला कृषि अधिकारी अम्बेडकर नगर), राघवेन्द्र प्रताप शुक्ला (सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अम्बेडकर नगर), रोहित साहू (अपर जिला कृषि अधिकारी अम्बेडकर नगर) रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी से अवगत कराना रहा । जिससे किसानों को अपने खेत की स्थिति में सुधार के लिए कम मात्रा में रासायनिक उर्वरक का उपयोग एवं संतुलित मात्रा में रासायनिक उर्वरक का प्रयोग आदि की जानकारी हो सके। एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन के लिए प्रेरित किया एवं 'धरती माता बचाओ अभियान' के प्रति लोगों को जागरूक किया तथा मृदा परीक्षण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड मिट्टी में सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के बारे में चर्चा किया।
क्षेत्र अधिकारी कृभको पवन पटेल द्वारा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की कृभको के विभिन्न उत्पादों के बारे में उनके प्रयोग करने की विधि एवं लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ सभी को मिट्टी परीक्षण के लिए जागरूक किया और बताया कि कृभको द्वारा निशुल्क मृदा परीक्षण कराई जाती है
अरबिंद चौधरी ( जिला कृषि अधिकारी अम्बेडकर नगर) द्वारा किसानों को संतुलित मात्रा में उर्वरक के प्रयोग एवं धरती माता बचाओ अभियान के बारे में चर्चा किया आप सभी खादों का कम मात्रा में उपयोग करें जिससे भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली धरती माता बचाओ अभियान को कारगर साबित किया जा सके । उन्होंने सभी को बताया कि किसान को फार्मर रजिस्ट्री के लिए जागरूक करे और किसान जिस उत्पाद की मांग करता है, खतौनी के आधार पर उसे उच्च गुणवत्ता के साथ उपलब्ध कारये । जैविक खेती के बारे में भी विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराये।
डॉ अश्विनी कुमार सिंह (उप कृषि निदेशक अंबेडकर नगर) द्वारा सभी लोगों से फार्मर रजिस्ट्री जागरूकता अभियान में माध्यम से किसान को जागरूप करने के लिए कहा तथा किसानों को संतुलित मात्रा में को उर्वरक प्रयोग करने के लिए कहा।
अंत में क्षेत्रीय अधिकारी कृभको अयोध्या ने सभी अतिथियों को कार्यक्रम उपस्थित होने के लिए आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम में सैकड़ों लोग, सहकारी समिति सचिव एवं अधिकारी उपस्थित रहे ।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0