अयोध्या : देवकाली कुंड में चला स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे के तहत स्वच्छता पखवाड़े का समापन

Mar 31, 2026 - 21:44
 0  3
अयोध्या : देवकाली कुंड में चला स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे के तहत स्वच्छता पखवाड़े का समापन

अयोध्या, अचल वार्ता। नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतिम दिन मंगलवार को जिला गंगा समिति अयोध्या द्वारा बड़ी देवकाली मंदिर स्थित देवकाली कुंड में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा आलोक द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा जल स्रोतों को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि जगदीश चतुर्वेदी (प्रधान, भीकापुर) ने कहा कि स्वच्छता अभियान को किसी एक दिन तक सीमित न रखकर इसे जन आंदोलन का रूप देना होगा, तभी इसका वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं जिला गंगा समिति सदस्य मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए।

सुशील द्विवेदी (पूर्व प्रबंधक, बड़ौदा ग्रामीण बैंक) ने कहा कि नदियों, तालाबों और कुंडों में ऐसी कोई भी वस्तु नहीं डालनी चाहिए जिससे जल स्रोत प्रदूषित हों। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना ही सबसे बड़ी पूजा है।

जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे श्वेता साहू ने बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान प्रतियोगिताएं, रैली, शपथ एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने लोगों से अपील की कि नदियों, तालाबों और कुंडों को स्वच्छ रखें, क्योंकि ये हमारी अमूल्य धरोहर हैं और इन्हें स्वच्छ रखने से जलीय जीवों का संरक्षण भी संभव है।

इस अवसर पर एस.एन. शुक्ला (पेस्टिसाइड विभाग), कुलभूषण साहू (अध्यक्ष दाना-पानी सेवा संस्थान), प्रवीण द्विवेदी (अध्यक्ष अमेरिकन), नीरज कुमार जलज (असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून) सहित गंगा प्रहरी एवं गंगा स्वच्छता से जुड़े स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0