अयोध्या में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, MSP बढ़ने से किसानों को राहत

May 5, 2026 - 22:01
May 6, 2026 - 12:38
 0  2
अयोध्या में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार, MSP बढ़ने से किसानों को राहत

अयोध्या , अचल वार्ता । जिला खाद्य विपणन अधिकारी धनन्जय सिंह ने बताया कि सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹160 बढ़ाकर ₹2,585 प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष (2025-26) में यह मूल्य ₹2,425 प्रति क्विंटल था, जिसमें इस बार लगभग 6.59% की वृद्धि की गई है। निर्धारित क्रय लक्ष्य 27000.00 मी०टन जो गतवर्ष के समतुल्य है।

   जनपद में जिलाधिकारी महोदय द्वारा कुल 68 गेहूँ क्रय केन्द्र स्वीकृत किये गये हैं, जिनमें खाद्य विभाग के 18, पी०सी०एफ० के 23, पी०सी०यू० के 11, यू०पी०एस०एस० के 09, मण्डी समिति के 03 तथा भा०खा०नि० के 04 केन्द्र संचालित हैं। दिनांक 04.05.2026 तक 2150 किसानों से 8662.377 मी0टन (44.42 प्रतिशत) खरीद की गयी है। गौरतलब है कि गतवर्ष (RMS) 2025-26 में जनपद में कुल 64 केन्द्र संचालित थे, जिस पर जनपद के निर्धारित लक्ष्य 27000 मी०टन के सापेक्ष 7551.504 मी०टन की खरीद की गयी थी, जो लक्ष्य के सापेक्ष 27.97 प्रतिशत है। जनपद में दिनांक 04.05.2026 तक गतवर्ष कुल खरीद से 114.71 प्रतिशत अधिक खरीद की जा चुकी है।

किसानों का देय भुगतान/ भुगतानित धनराशि जनपद में कुल खरीद 8662.377 मी0टन के सापेक्ष देय धनराशि रुपए 2256.50 लाख के सापेक्ष धनराशि रुपए 2041.51 लाख (90.47 प्रतिशत) का भुगतान पी०एफ०एम०एस० के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में कर दिया गया है। बोरों की उपलब्धता-जनपद में 103740 बोरे (207.48 गांठ) उपलब्ध है, जो आगमी 07 दिनों की खरीद के लिए पर्याप्त है और लगातर बोरों की आवक बनी हुई है। किसी भी संस्था या केन्द्र पर बोरों की कोई कमी नहीं है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त संस्था प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वर्तमान में खराब मौसम के दृष्टिगत क्रीत गेहूँ का सुरक्षित भण्डारण सुनिश्चित करायें। जनपद में कहीं से भी गेहूँ भीगने की किसी भी खबर को अक्षम्य लापरवाही के रूप में संज्ञान लेते हुए कठोर कार्यवाही की जायेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0