अयोध्या: एसकेडी बसौढी में परीक्षाफल वितरण समारोह:मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

Mar 31, 2026 - 21:54
 0  3
अयोध्या: एसकेडी बसौढी में परीक्षाफल वितरण समारोह:मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने छात्रों को किया संबोधित

मवई,अयोध्या,अचल वार्ता। शिक्षाक्षेत्र मवई मे स्थित सन्त कबीर दास शिक्षण संस्थान बसौढी में जूनियर हाईस्कूल तक छात्रों को परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया और उनके सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और मां सरस्वती के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रबंधक राम विनेश यादव के निर्देशन में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने का क्रम शुरू हुआ।

विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अंगद कुमार, आर्या, अबू हुजैफा और रूबी यादव, मोनिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सारिया बानो, अंकेश कुमार, रागिनी, दीपिका यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि गुलशन, शिवा यादव, अरहान और आरोही तृतीय स्थान पर रहे। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य व प्रबंधक के द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सैकड़ों विद्यार्थियों को अंकपत्र और उपहार प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक राम विनेश यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को विद्यालय के साथ-साथ घर पर भी नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राम सुरेश यादव ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने की सीख दी। उन्होंने छात्रों से पुस्तकों, स्वाध्याय और होमवर्क पर अधिक ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिका और अभिभावक भी उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन में शिक्षा और प्रेरणा का समन्वय देखने को मिला।

- प्रदीप यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0