शाहजहांपुर : वजीरपुर रामगंगा घाट पर पैंटून पुल का शुभारंभ कल, विधायक हरिप्रकाश वर्मा करेंगे पूजन
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी के वजीरपुर घाट पर लंबे इंतजार के बाद पैंटून पुल निर्माण का कार्य कल शनिवार, 14 मार्च को शुरू होगा। विधायक हरिप्रकाश वर्मा दोपहर में विधिवत पूजन के बाद पुल बांधने का शुभारंभ करेंगे।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता, किसान संगठन प्रतिनिधि और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी मौजूद रहेंगे। भारतीय किसान यूनियन अखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह उर्फ गुड्डू भैया और जलालाबाद के पूर्व प्रमुख गोपाल वर्मा ने शुक्रवार सुबह 7 बजे यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर-फर्रुखाबाद सीमा पर स्थित इस पुराने घाट से करीब 50 गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं, खासकर किसान अपनी खेती के लिए। विभिन्न संगठनों, इंडिया गठबंधन और किसान यूनियनों के आंदोलनों के बाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पैंटून पुल की स्वीकृति दिलवाई।
पीडब्ल्यूडी विभाग ने पहले ही कैप्सूल और अन्य मटेरियल पहुंचा दी है। क्षेत्रवासियों में इस विकास कार्य को लेकर खुशी की लहर है। स्थायी पुल बनने तक यह पैंटून पुल लोगों की परेशानी कम करेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0