शाहजहांपुर: चार दिन से लापता ग्रामीण का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता ग्रामीण मनोहर सिंह यादव का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए जांच शुरू कर दी है।

Apr 21, 2026 - 20:10
 0  6
शाहजहांपुर: चार दिन से लापता ग्रामीण का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या की आशंका

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के कांट थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता एक ग्रामीण का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम पिपरौला निवासी मनोहर सिंह यादव के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, मनोहर सिंह 18 अप्रैल की सुबह साइकिल से गुरथना गांव रिश्तेदारी जाने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। तलाश के दौरान आज सुबह करीब 10 बजे सूचना मिली कि गुरथना के पास एक आम के बाग में उनका शव पेड़ से अंगोछे के सहारे लटका हुआ है।

सूचना पर कांट थाना प्रभारी राकेश कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, करीब दो सप्ताह पहले गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद मृतक और उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। साथ ही अपनी तीन नाबालिग बेटियों के भविष्य को लेकर भी चिंतित रहते थे। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक के परिवार में पत्नी सुमन देवी, पुत्र अंकित यादव और तीन बेटियां हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी

-  वीरेश यादव 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0