शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे का सीईओ मनोज कुमार सिंह ने किया व्यापक निरीक्षण, अप्रैल में उद्घाटन की तैयारी जोरों पर

Mar 15, 2026 - 19:56
 0  12
शाहजहांपुर : जलालाबाद क्षेत्र में  गंगा एक्सप्रेसवे का सीईओ मनोज कुमार सिंह ने किया व्यापक निरीक्षण, अप्रैल में उद्घाटन की तैयारी जोरों पर

शाहजहाँपुर, अचल वार्ता। उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मनोज कुमार सिंह ने आज गंगा एक्सप्रेसवे के 378 किलोमीटर तक विस्तृत निरीक्षण किया। वी आई पी प्रोटोकॉल के अनुसार के अनुसार, सुबह 9 बजे नई दिल्ली से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर वे, रविवार दिन के करीब 3:00 शाहजहांपुर के गंगा एक्सप्रेसवे जलालाबाद पहुंचे ।

 विशेष रूप से जलालाबाद क्षेत्र में इंटर एक्सचेंज एवं मुख्य एक्सप्रेसवे का दौरा किया गया, जिसमें यूपीआईडी के सीईओ ने एच जी इंफ़्रा इंजिनियरग के वाइस प्रेसिडेंट नगप्पन गोविंदा सामी, सहायक वाइस प्रेसिडेंट महेंद्र सिंह गौरा अडानी ग्रुप के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता को संतोषजनक पाया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जानकारी के अनुसार, अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गंगा एक्सप्रेसवे का शुभारंभ होने की तैयारियां तेज हैं। यह परियोजना उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगी।

 इस अवसर पर शाहजहांपुर के के एडीएम अरविंद कुमार प्रभात राय तहसीलदार अनुराग दुबे गंगा एक्सप्रेस में लेखपाल संदीप कुमार एचडी इंफ्रा के अमन तिवारी, एचआर हेड मंजय उपाध्याय लोग साथ में होने की जानकारी मिली है।

- राम निवास शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0