शाहजहांपुर : बयान में हेराफेरी का मामला: कोर्ट सख्त, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जलालाबाद क्षेत्र में युवती के बयान में कथित हेराफेरी का मामला सामने आने पर न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है। जानकारी के अनुसार, एक युवती अपने प्रेमी के साथ राजस्थान के खाटू श्याम से बरामद की गई थी। अदालत में पेश किए गए अभिलेखों में युवती के “मैं अपनी मर्जी से गई हूं” बयान में “नहीं” शब्द जोड़कर उसे बदलने का आरोप लगा।
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह ने मामले की सुनवाई के दौरान वीडियो साक्ष्य मंगवाया, जिसमें युवती ने स्पष्ट रूप से “नहीं” शब्द का प्रयोग नहीं किया था। इसके बाद थाना प्रभारी व दो उपनिरीक्षकों को नोटिस जारी किया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक को जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए।
मामले में एसपी ग्रामीण दीक्षा भामरे ने भी जांच की पुष्टि करते हुए कार्रवाई की बात कही है।
- राम निवास शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0