शाहजहांपुर: जलालाबाद के एक युवक ने धन को दुगना करने का लालच देकर ठगे 8 लाख रुपए थाने में की शिकायत

Feb 26, 2026 - 22:27
 0  1
शाहजहांपुर: जलालाबाद के एक युवक ने धन को दुगना करने का लालच देकर ठगे 8 लाख रुपए थाने में की शिकायत

शाहजहाँपुर, अचल वार्ता। नगर जलालाबाद के मोहल्ला महाजनान (रामनगर) के एक युवक सुंदरम छतरी ने प्रतीक कुमार गुप्ता, सिद्धांत सिंह, सचिन गुप्ता व अभिषेक भारद्वाज पर आठ लाख रुपये छल-कपट से हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

  एक साल पूर्व चारों ने आईपीएल सट्टे में निवेश का लालच देकर पहले पांच लाख, फिर तीन लाख उधार लिए, दोगुना लाभ का वादा किया। सट्टे में हारकर रकम लौटाई नहीं। 20 फरवरी 2026 को पैसे मांगने पर गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। हस्तक्षेप करने वालों को लाश गायब करने की धमकी देकर फरार हुए। पीड़ित ने गुरुवार दिन के 12 बजे बताया थाने में तहरीर के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर व कठोर कार्रवाई की मांग की। क्षेत्र में सट्टेबाजी से कई युवाओं ने आत्महत्या कर चुके है , कुछ दिल्ली आदि में मजदूरी कर कर्ज चुका रहे है।

 - राम निवास शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0