शाहजहांपुर: जलालाबाद में क्षेत्र पंचायत की मीटिंग में ब्लॉक प्रमुख लता सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार देकर किया सम्मानित
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जलालाबाद ब्लाक प्रमुख लता सिंह ने 5 साल के शानदार कार्यकाल की की चरण क्षेत्र पंचायत सदस्यों को उपहार देकर किया सम्मानित शाहजहांपुर जनपद के विकासखंड के सभागार में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती लता सिंह द्वारा अपने कार्यकाल के अंतिम दिनों में सभी क्षेत्र पंचायत के सदस्यों की एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतीत के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय विधायक हरिप्रकाश वर्मा रहे।
विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि आपने अपने 5 वर्षों के कार्य में जो काम किया है उसकी समीक्षा का समय है और भविष्य की तैयारी भी करनी है।
उन्होंने कहा कि चुनावी वादे अलग होते हैं और पद मिलने के बाद हकीकत से जूझना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों को और उनको तमाम कासन के बाद सभी की तरक्की की योजना सोचनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि विरोधियों का यदि काम ना कर सके तो कम से कम उनका नुकसान भी ना किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास की प्रतिक्रिया सतत चलती रहती है। उन्होंने कहा व्यवहार और काम दोनों जनप्रतिनिध के काम आते हैं दोनों का सही होना बहुत जरूरी है मानव मूल्यों की पहचान उसके कर्मों से ही होती जनप्रतिनिधि एक बार रहे या 10 बार रहे यदि उसका व्यवहार अच्छा होता है तो जनता उसे अपने जीवन भर याद रखती है।
उन्होंने कहा की विधायक नित्य का 8 करोड़ रूपया उनके पास सुरक्षित है जो आप लोगों के बीच बैठक करके तय करके उसकी उचित मद में खर्च किया जाएगा और 7 महीने के अंदर किया जाएगा. ब्लॉक प्रमुख लता सिंह ने कहा की 5 साल आपके बीच काम करने का मौका मिला कार्यकाल शानदार रहा अब चिंतन मनन करें ताकि हम लोगों को दोबारा से काम करने का मौका मिले।
एडीओ पंचायत रमेश मिश्रा ने कहा की 81 ग्राम पंचायत में से 67 ग्राम पंचायत में कूड़ा निदान केंद्र बने हैं और सभी में कूड़ा धोने का भी रिक्शा भी दिया गया है साथ ही प्रत्येक घर को ₹50 महीना सफाई का भी मिलने की योजना सरकार की है उन्होंने सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी विकास किशोर,बीके दीक्षित,मनोज सिंह सभासद जोनू सिंह, ब्लॉक प्रमुख पति अमित सिंह साहित्य क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रधान एवं बीडीसी मेंबर, मीडिया कर्मी मौजूद रहे जिनको उपहार देकर सम्मानित किया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0