शाहजहांपुर: कोयला ज्ञानपुर के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, एक घायल

शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में कोयला ज्ञानपुर के पास खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने पर एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की।

Feb 19, 2026 - 13:40
 0  4
शाहजहांपुर: कोयला ज्ञानपुर के पास खड़े ट्रक से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, एक घायल

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव कोयला ज्ञानपुर के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बाइक की जोरदार टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

  हादसे में बाइक पर सवार तीनों फर्रुखाबाद के निवासी थे, जो दोस्तों के साथ जलालाबाद जा रहे थे।मृतक की पहचान शिवम (पुत्र लाल बहादुर, निवासी ग्राम कुइया, थाना राजेपुर, फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है।

 घायल इमरान को पहले जलालाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से स्थिति गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया। थाना अल्लाहगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 बताया जाता है कि तीनों युवक अपने-अपने घरों से फर्रुखाबाद लौटने के बहाने निकले थे और जलालाबाद की ओर जा रहे थे, तभी अचानक खड़े ट्रक से भिड़ंत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही

- राम निवास शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0