शाहजहांपुर : गांव रघुनाथपुर में बिजली का एक माह का बिल बना दिया 56409 रु पीड़ित ने एसडीएमसी की शिकायत

शाहजहांपुर के गांव रघुनाथपुर में दिव्यांग उपभोक्ता के 1 किलोवाट कनेक्शन पर एक माह का 56,409 रुपये का बिजली बिल जारी होने से हड़कंप। पीड़ित ने एसडीएम जलालाबाद से शिकायत की, बिल सुधार के निर्देश।

Feb 21, 2026 - 13:14
 0  1
शाहजहांपुर : गांव रघुनाथपुर में बिजली का एक माह का बिल बना दिया 56409 रु पीड़ित ने एसडीएमसी की शिकायत
  • एक माह का 56,409 रुपये का बिजली बिल देख दिव्यांग उपभोक्ता परेशान, एसडीएम से की शिकायत

शाहजहांपुर , अचल वार्ता। शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत गांव रघुनाथपुर में बिजली विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक दिव्यांग उपभोक्ता के 1 किलोवाट के घरेलू कनेक्शन पर मात्र एक माह का 56,409 रुपये का बिजली बिल जारी कर दिया गया, जिससे पीड़ित परिवार मानसिक व आर्थिक संकट में आ गया।

1 किलोवाट कनेक्शन, लेकिन हजारों का बिल

गांव निवासी दिव्यांग सुनील शर्मा पुत्र प्रकाश ने बताया कि उनके घर का बिजली कनेक्शन केवल 1 केवीए का है। इसके बावजूद दिनांक 15 जनवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 की अवधि का ₹56,409 का बिल जारी कर दिया गया। इतना अधिक बिल देखकर वह हैरान रह गए।

 बिजली दफ्तर में नहीं सुनी गई फरियाद

पीड़ित ने बताया कि बिल में सुधार की शिकायत लेकर जब वह बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें कार्यालय से भगा दिया, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई।

 एसडीएम ने दिए बिल सुधार के निर्देश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने उप जिलाधिकारी जलालाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपा। एसडीएम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के कर्मचारियों को बिल की जांच कर सही करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी कहा कि उपभोक्ताओं के साथ इस प्रकार का व्यवहार किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

बिजली विभाग की लापरवाही से ग्रामीणों में रोष

इस घटना से ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि गलत बिलिंग के कारण आम उपभोक्ता, विशेषकर दिव्यांग और गरीब वर्ग, सबसे अधिक परेशान हो रहा है। समय रहते सुधार न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी भी दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0