शाहजहांपुर : जिगनेरा में युवक ने पेड़ से लगाई फांसी, परिवार में कोहराम मच गया

Feb 24, 2026 - 17:46
 0  1
शाहजहांपुर : जिगनेरा में युवक ने पेड़ से लगाई फांसी, परिवार में कोहराम मच गया

जलालाबाद (शाहजहांपुर), अचल वार्ता। थाना क्षेत्र के ग्राम जिगनेरा गांव के बाहर राजेंद्र के खेत के पास लगे पाकड़ के पेड़ से एक युवक का शव लटकता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

घटना का विवरण 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनोज कुमार (30) पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम जिगनेरा ने कथित रूप से पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज पांच भाइयों और तीन बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक के पिता सेवाराम ने बताया कि उनका पुत्र शमशाबाद में भट्टे पर मजदूरी करता था। गुरुवार को वह शाहजहांपुर कोर्ट में एक पुराने मुकदमे की तारीख पर आया था, जिसके बाद घर लौटा थ। सेवाराम ने यह भी बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व ऋषिपाल पुत्र रामसरन की हत्या कर फांसी पर लटकाने के मामले में मनोज नामजद था और उसी मुकदमे की तारीख पर वह आया था।

पुलिस कार्रवाई 

घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर मंगलवार दोपहर की 1:00 की है।

- राम निवास शर्मा 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0