शाहजहांपुर: LIC एजेंट पर धोखाधड़ी का आरोप, जलालाबाद थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
शाहजहांपुर के जलालाबाद में LIC एजेंट पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप। पीड़िता की शिकायत पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच।
जलालाबाद, शाहजहांपुर, अचल वार्ता। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के एक एजेंट पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना जलालाबाद में आरोपी एजेंट के खिलाफ बीएनएस धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
एटा जिले की निवासी शिवानी, पत्नी स्वर्गीय संदीप कुमार गुप्ता, ने बताया कि उन्होंने 24 दिसंबर 2021 को अपने पुत्र प्रशांत के नाम से SBI जैथरा शाखा से चेक के माध्यम से कुल 2,04,076 रुपये आरोपी एजेंट उपदेश गुप्ता (पुत्र हरिशंकर गुप्ता) को भारतीय जीवन बीमा निगम में निवेश के लिए दिए थे।
प्रीमियम में हेराफेरी का आरोप
पीड़िता के अनुसार, एजेंट ने अपने प्रीमियम पॉइंट से काटकर केवल 1,05,571 रुपये ही बीमा पॉलिसी में निवेश किए, जबकि शेष राशि में हेराफेरी कर ली। जब शिवानी ने पॉलिसी से जुड़े कागजात मांगे, तो आरोपी लगातार टालमटोल करता रहा।
बैंक स्टेटमेंट से खुला राज
बाद में बैंक स्टेटमेंट की जांच करने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद 18 जुलाई 2025 को जलालाबाद स्थित LIC शाखा में शाखा प्रबंधक की मौजूदगी में पंचायत हुई, जहां आरोपी उपदेश गुप्ता ने हेराफेरी की बात स्वीकार की। उसने हर माह 21,665 रुपये जमा कर चार माह में पूरी रकम लौटाने का वादा किया, लेकिन तय समय पर भुगतान नहीं किया।
पुलिस जांच में जुटी
आखिरकार, पीड़िता ने 27 नवंबर 2025 को थाना जलालाबाद में विधिक कार्रवाई के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी एजेंट की भूमिका की गहन जांच की जा रही है।
- राम निवास शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0