शाहजहांपुर: ग्राम जरियन पुर में सीसी रोड पर अवैध कब्जा
शाहजहांपुर के ग्राम जरियन पुर में सीसी रोड पर भैंस बांधकर और ट्रैक्टर खड़ा कर अवैध कब्जा किया गया है, जिससे रास्ता अवरुद्ध हो गया। बच्चों, मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की।
- भैंस बांधने और ट्रैक्टर खड़ा करने से रास्ता बंद, ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद की कलान तहसील क्षेत्र के ग्राम जरियन पुर में सार्वजनिक सीसी रोड पर अवैध कब्जे का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों द्वारा भैंसें बांधने और ट्रैक्टर खड़ा किए जाने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बच्चों और मरीजों को हो रही दिक्कत
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कल्लू, महिपाल, रामपाल और कृष्णपाल सहित कुछ लोग जबरन सीसी रोड पर पशु बांधते हैं और चारा खिलाने के लिए स्थायी रूप से छांव भी बना रखी है। इससे आम रास्ता संकरा होकर पूरी तरह बंद हो जाता है।
स्थिति यह है कि छोटे बच्चे प्राथमिक विद्यालय तक नहीं पहुंच पा रहे हैं और किसी घर में बीमारी होने पर वाहन घर तक नहीं जा पाता।
विरोध करने पर झगड़े की धमकी
ग्रामीणों ने बताया कि जब भी अवैध कब्जा हटाने की बात की जाती है तो संबंधित लोग झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में डर और तनाव का माहौल बना हुआ है।
क्षेत्राधिकारी को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार दोपहर परेशान ग्रामीणों ने अजय कुमार राय के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में आशीष कुमार, गौरव यादव, हिमा सिंह, गंगासिंह और शोभित सहित अन्य ग्रामीणों के हस्ताक्षर शामिल हैं।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक सीसी रोड से अवैध कब्जा तत्काल हटवाया जाए ताकि आमजन का आवागमन सुचारू हो सके और भविष्य में इस तरह की समस्या दोबारा न उत्पन्न हो।
- राम निवास शर्मा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0