शाहजहांपुर : पहले प्रेम विवाह किया, 2 साल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

May 19, 2026 - 14:51
May 19, 2026 - 17:26
 0  1
शाहजहांपुर : पहले प्रेम विवाह किया, 2 साल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। गांव नगरिया भूड में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत पिता ने साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया ।  शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया भूड में सोमवार की रात गांव निवासी महिला शिल्प पत्नी कुलदीप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

  ग्रामीणों ने जानकारी बताई की महिला का मायका गांव में ही है और महिला ने अपनी मर्जी से गांव के ही कुलदीप से लव मैरिज के तहत कोर्ट मैरिज की थी। शादी करीब 2 वर्ष पहले हुई थी महिला की उम्र 22 वर्ष बताई गई है।

 ग्रामीणों ने जानकारी दी कि महिला की हालत खराब हुई है । जिस पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य जलालाबाद ले गए । यहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया । स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर के मेमन के आधार पर जलालाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद उसे मंगलवार दोपहर के करीब 11:00 बजे पोस्टमार्टम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया।

  वहीं मृतक के पिता राम सेवक ने बताया कि उन्हें बीमारी कोई कोई सूचना नहीं दी गई। जब उनकी पुत्री की मौत हो गई तो गांव के लोगों ने उन्हें जानकारी दी पिता ने पुत्री को साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है।  पिता ने बताया वह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ प्रार्थना पत्र देगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0