शाहजहाँपुर : सड़क किनारे मिले व्यक्ति की अस्पताल में हुई थी मौत परिजनों ने पहुंचकर सोमवार को की पहचान मृतक निकला दातागंज थाने का कल्याण
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी परिजनों ने सोमवार सवेरे 9:00 पहचान की पुष्टि की मृतक व्यक्ति कल्याण पुत्र में को बदायूं जनपद के थाना दातागंज क्षेत्र के गांव धीमरपुर का रहने वाला है. परिजनों ने बताया कि कल्याण कश्यप नाराज होकर करीब 5 महापूर्व घर से निकल गया था परिजनों ने हर जगह उसको ढूंढने की कोशिश की परंतु कुछ भी पता नहीं चला. 29 अप्रैल को उसकी छोटी पुत्री का उसकी अनुपस्थिति में विवाह भी संपन्न कराया गया. पुलिस ने उसके सबको उसको सौंप दिया इसके बाद परिजन उसके सबको लेकर गांव चले गए जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को बीमारी की हालत में 108 एंबुलेंस से सीएचसी जलालाबाद में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उसे 29 अप्रैल 2026 को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां लगातार उपचार चलता रहा। जहां शुक्रवार की रात उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना मिलने पर थाना जलालाबाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार कल्याण के दो बेटे हैं जिसमें देश राज व नन्हे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0