शाहजहांपुर: वाराकला मे जमीन विवाद में धोखाधड़ी और धमकी, पीड़ित ने सीओ जलालाबाद से की शिकायत

Feb 21, 2026 - 13:08
 0  1
शाहजहांपुर: वाराकला मे जमीन विवाद में धोखाधड़ी और धमकी, पीड़ित ने सीओ जलालाबाद से की शिकायत

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जिले के ग्राम वाराकलां थाना कलान के निवासी धीरपाल पुत्र गोकरन कश्यप ने श क्षेत्राधिकारी (सीओ) जलालाबाद को शिकायती पत्र देकर शुक्रवार दोपहर के 12:00 बजे बताया पत्र बदायूँ मार्ग पर पैतृक भूमि गाटा सं० 422, पर ग्राम मानपुर थाना कांट निवासी पर अवैध कब्जे के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायत में बताया गया आर्थिक तंगी के कारण धीरपाल निर्माण नहीं कर पाए, तो अरविंद कश्यप पुत्र रामचंद्र और एक अन्य व्यक्ति ने कब्जा मुक्त कराने के बहाने 30 जनवरी 2026 को 2 लाख, 1 फरवरी 2026 को 2 लाख तथा 5 जनवरी 2026 को 1 लाख रुपये (कुल 5 लाख) लिए।

उन्होंने दावा किया कि ये रकम तहसील, जिला और थाना स्तर के अधिकारियों को देकर निर्माण करवा देंगे, वरना जमीन उनके नाम कर दें।

धीरपाल ने अपनी जमा पूंजी और रिश्तेदारों से उधार लेकर पैसे दिए, लेकिन न कब्जा मुक्त हुआ न निर्माण। रुपये लौटाने पर अरविंद ने कहा कि 2.5 लाख सीओ जलालाबाद और 2.5 लाख जिला स्तर पर दे दिए। अब पैसे लौटाने से इनकार कर रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

 पीड़ित ने अरविंद को गुंडा-बदमाश व राजनीतिक व्यक्ति बताया है।धीरपाल ने मांग की है कि थाना जलालाबाद को निर्देश देकर धोखाधड़ी व धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया जाए तथा 5 लाख रुपये वापस दिलवाए जाएं। 

वही क्षेत्राधिकार अजय कुमार राय ने प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0