शाहजहांपुर: याकूबपुर में कोर्ट स्टे ऑर्डर का उल्लंघन, रिटायर्ड फौजी की जमीन पर दबंगों ने किया अवैध निर्माण, जानमाल की धमकी
शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर में कोर्ट स्टे ऑर्डर के बावजूद रिटायर्ड फौजी की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप। विरोध करने पर जानमाल की धमकी, पुलिस से कार्रवाई की मांग।
- याकूबपुर में कोर्ट स्टे का उल्लंघन: रिटायर्ड फौजी की जमीन पर अवैध निर्माण, जानमाल की धमकी का आरोप
शाहजहांपुर,अचल वार्ता। जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम याकूबपुर में कोर्ट के स्पष्ट स्टे ऑर्डर के बावजूद रिटायर्ड फौजी की जमीन पर अवैध निर्माण किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने दबंगों पर न केवल कोर्ट आदेश की अवहेलना, बल्कि जानमाल की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।
कोर्ट के आदेश के बाद भी निर्माण जारी
पीड़ित धनीराम सिंह (पुत्र दयाराम), निवासी ग्राम दहेना, थाना अल्हागंज, ने बताया कि ग्राम याकूबपुर, परगना व तहसील जलालाबाद में स्थित उनकी भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले में माननीय सिविल जज (जूनियर डिवीजन), जलालाबाद द्वारा 17 फरवरी 2026 को स्पष्ट रूप से स्टे ऑर्डर जारी किया गया था। स्टे से पूर्व की स्थिति की तस्वीरें भी पीड़ित द्वारा संलग्न की गई हैं।
दबंगों पर अवैध कब्जे का आरोप
धनीराम सिंह का आरोप है कि कोर्ट के आदेश के बावजूद प्रतिवादी सर्वेश त्रिवेदी, उनके पिता राधेश्याम, पत्नी सीता त्रिवेदी के साथ-साथ राकेश अवस्थी, कृष्णगोपाल और कृष्ण भारद्वाज द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आरोपियों पर सरकारी भूमि पर भी कब्जा करने का आरोप लगाया गया है।
विरोध करने पर दी जान से मारने की धमकी
पीड़ित के अनुसार, जब उन्होंने अवैध निर्माण का विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। धनीराम सिंह ने कहा कि वे एक सीधे-सादे, कानून का सम्मान करने वाले पूर्व सैनिक हैं, लेकिन दबंग कोर्ट के आदेशों को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं।
पुलिस कार्रवाई न होने से बढ़ा तनाव
पीड़ित ने कोतवाली जलालाबाद में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, पुलिस व प्रशासन की कथित हीला-हवाली के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि जब एक पूर्व फौजी को न्याय नहीं मिल पा रहा, तो आम नागरिक की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी।
यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे की बताई जा रही है।
- राम निवास शर्मा
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0