अयोध्या : टाईनी टॉट्स स्कूल के छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में मारी बाजी, जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल
अवध विश्वविद्यालय में सम्मान समारोह, कुलपति व जनप्रतिनिधियों ने मेधावियों को किया सम्मानित
अयोध्या, अचल वार्ता। शहर के प्रतिष्ठित टाइनी टॉट्स स्कूल के छात्रों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में अवध विश्व विद्यालय परिसर में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विजेता छात्रों को कुलपति, एसपी सिटी, ओलंपियाड के संचालक, अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी, रुदौली विधायक रामचन्द्र यादव तथा रामायण विश्व विद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. भानु प्रताप सिंह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों को भी उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के लिए ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की निर्देशिका बिन्नी सिंह एवं प्रधानाचार्या मुक्ति श्रीवास्तव ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेता छात्रों को मंच पर सम्मानित किया गया, जहां तालियों की गूंज से पूरा परिसर गूंज उठा। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय बन गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0