अम्बेडकर नगर: दबंगों की दबंगई फेल: सार्वजनिक रास्ता रोकने की कोशिश पर प्रशासन का सख्त एक्शन
अंबेडकरनगर के बसखारी में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ता रोकने के लिए किए जा रहे अवैध शौचालय टैंक निर्माण को प्रशासन ने समय रहते ध्वस्त कर दिया। पुलिस व नगर पंचायत की त्वरित कार्रवाई से मार्ग हुआ साफ, लोगों ने जताया आभार।
- शौचालय टैंक बनाकर रास्ता घेरने की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हटवाया अवैध निर्माण
अयोध्या/अंबेडकरनगर, अचल वार्ता। जनपद अंबेडकरनगर के बसखारी क्षेत्र में दबंगों द्वारा सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने की कोशिश को प्रशासन ने समय रहते नाकाम कर दिया। मामला वार्ड नंबर 10 का है, जहां कुछ लोगों द्वारा आम रास्ते के बीचों-बीच शौचालय टैंक का निर्माण कर मार्ग बाधित करने का प्रयास किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राकेश कुमार मौर्य, प्रभावती, उमेश मौर्य व अन्य लोगों द्वारा हिंदी प्रचार-प्रसार सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सम्राट अशोक मौर्य के आवास के सामने अवैध निर्माण कर रास्ता रोकने की कोशिश की गई। इससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने तत्काल प्रशासन से शिकायत की।
शिकायत मिलते ही नगर पंचायत बसखारी, तहसील टांडा व पुलिस प्रशासन हरकत में आया। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता, अधिशासी अधिकारी, उपजिलाधिकारी डॉ. शशि शेखर, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर, थाना अध्यक्ष बसखारी सुनील कुमार पांडेय सहित राजस्व व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से बनाए जा रहे शौचालय टैंक को तत्काल ध्वस्त करा दिया। इसके बाद अवरुद्ध रास्ते को साफ कर आमजन के लिए खोल दिया गया।
प्रशासन ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी को विभिन्न धाराओं में पाबंद भी किया है।
स्थानीय निवासियों रमेश मौर्य, रामजीत मौर्य, संतोष मौर्य सहित अन्य लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई न होती तो आने-जाने और निर्माण कार्यों में भारी दिक्कतें होतीं।
वहीं, क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार हिंदी दैनिक जनहित सत्ता के ब्यूरो प्रमुख राम केर सिंह,उमाशंकर त्रिपाठी,वाइस ऑफ मुसाफिर की रेनू गुप्ता,साहित्य सम्राट के संपादक डॉoसम्राटअशोक मौर्य,वाराणसी ब्यूरो प्रमुख डॉoचंद्रगुप्त मौर्य,अंबेडकर नगर प्रभारी डॉoसम्राट श्री कृष्णा मनमोहन मौर्य,जनमोर्चा हिंदी दैनिक के जगदंबा श्रीवास्तव,डॉoनृपेंद्र बहादुर श्रीवास्तव(मान्यता प्राप्त पत्रकार),दहकती खबरें की ब्यूरो प्रमुख नीलम सिंह, संतोष तिवारी,आचार्य स्कंद दास,निकिता,वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह,विंध्यवासिनी शरण पांडिया,विद्वानअधिवक्ता व पत्रकार सत्य प्रकाश मौर्य, विश्व नारी शक्ति सेना प्रमुख गुड़िया त्रिपाठी,प्रिया श्रीवास्तव्,प्रिया शुक्ला आदि पत्रकारों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी प्रशासन की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अवैध कब्जों पर रोक लगेगी और आमजन को राहत मिलेगी।
- ब्यूरो रिपोर्ट
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0