शहीदों की प्रतिमाओं पर बर्बरता के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी का आक्रोश, एसडीएम जलालाबाद को सौंपा ज्ञापन
शहीदों की नगरी शाहजहाँपुर में अमर शहीदों अशफाक उल्ला खाँ, पं. रामप्रसाद बिस्मिल और ठा. रोशन सिंह की प्रतिमाओं पर बुल्डोजर से हुई बर्बरता के खिलाफ समाजवादी लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय जलालाबाद पर जोरदार नारेबाजी की।
नारों के बीच उमड़े कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रभात राय को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि इन शहीदों ने देश की आजादी और आमजन के सम्मान के लिए प्राण न्यौछावर किए थे। उनकी प्रतिमाएँ राष्ट्रभक्ति का प्रतीक हैं, लेकिन इनके साथ हुई बर्बरता शहीदों का अपमान है। कार्यकर्ताओं ने दोषियों पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई और प्रतिमाओं के पूर्ण सम्मान की मांग की। इसके अलावा, दूसरे ज्ञापन में जलालाबाद क्षेत्र में खनन माफियाओं व भूमाफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की गई।
कार्यकर्ताओं ने जिला अधिकारी को बताया कि सत्ता पक्ष के कुछ नेता ग्राम रौली बौरी में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। इनकी जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई गई। ज्ञापन सौंपने वालों में राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा, सत्यम गुप्ता, चौधरी संदीप यादव आदि प्रमुख थे। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि शहीदों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0