अयोध्या : मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में गेस्ट फैकल्टी भर्ती 2026: सिविल सेवा, JEE, NEET के लिए आवेदन शुरू
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अयोध्या में गेस्ट फैकल्टी भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू। सिविल सेवा, JEE, NEET के लिए योग्य शिक्षकों से 5 जून तक आवेदन आमंत्रित।
अयोध्या, अचल वार्ता। जनपद में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी आर०वी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के अंतर्गत सिविल सर्विसेज, जेईई और नीट परीक्षाओं के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
इस योजना में चयनित अतिथि व्याख्याता पावरप्वाइंट प्रजेंटेशन, यूट्यूब चैनल और गूगल मीट के माध्यम से लाइव क्लास भी संचालित करेंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों को अतिथि व्याख्याता के रूप में चयनित किया जाएगा।
किन पदों के लिए मांगे गए आवेदन?
- सिविल सर्विसेज (IAS/PCS)
- जेईई (इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा)
- नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा)
- सामान्य हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय
योग्यता और पात्रता शर्तें
सिविल सेवा/PCS...
विश्वविद्यालय या राजकीय डिग्री कॉलेज के शिक्षक या ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने IAS मुख्य परीक्षा या PCS इंटरव्यू/दो बार PCS मुख्य परीक्षा दी हो।
हिन्दी/अंग्रेजी...
संबंधित विषय में परास्नातक डिग्री एवं कम से कम 3 वर्ष का अध्यापन अनुभव।
NEET...
संबंधित विषय में MSc प्रथम श्रेणी या MBBS/BAMS/BDS डिग्री।
JEE..
संबंधित विषय में B.Tech/M.Tech या समकक्ष डिग्री।
चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन समिति की अनुशंसा पर आधारित होगा, जिसमें—
- डेमो लेक्चर
- लिखित परीक्षा
- अनुभव व योग्यता का परीक्षण शामिल रहेगा
प्रत्येक विषय में अधिकतम 3 शिक्षकों का इम्पैनलमेंट किया जाएगा। पूर्व में चयनित शिक्षकों को भी पुनः आवेदन करना अनिवार्य है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और बायोडाटा के साथ आवेदन कर सकते हैं:
- कार्यालय: समाज कल्याण विभाग, विकास भवन, अयोध्या
- आवेदन तिथि: 12 मई 2026 से 05 जून 2026 तक
- समय: सायं 5 बजे तक (कार्य दिवसों में)
आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक द्वारा जमा किया जा सकता है।
संपर्क जानकारी
अधिक जानकारी के लिए संदीप कुमार (कोर्स को-ऑर्डिनेटर) से मोबाइल 9415348995 पर संपर्क किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत यह भर्ती उन योग्य शिक्षकों के लिए सुनहरा अवसर है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन देना चाहते हैं। इससे न केवल छात्रों को बेहतर शिक्षा मिलेगी, बल्कि शिक्षकों को भी अपने अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0