मिर्जापुर में किन्नर का प्रेम जाल और धमकी: महिला ने लगाया पति गायब करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जिले के कस्बा मिर्जापुर में एक महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि एक किन्नर ने उसके पति को प्रेम जाल में फंसाकर गायब कर दिया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता लक्ष्मी देवी पत्नी अरविंद ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे थाना मिर्जापुर में प्रार्थना पत्र देकर पूरा मामला बताया।
लक्ष्मी देवी के मुताबिक, आठ महापूर्व कस्बे का किन्नर सोनम उनके घर आया और पति अरविंद को ड्राइवरी का काम देने का लालच दिया। अरविंद ने काम शुरू किया, लेकिन धीरे-धीरे किन्नर ने उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया। किन्नर ने 2 लाख रुपये मांगने शुरू किए, वरना शादी कर लेने की धमकी दी। चार दिनों से अरविंद घर नहीं लौटा, न फोन पर बात हो रही है। किन्नर फोन पर कहता है, "पति को छोड़ दो, अब वो मेरे साथ रहेगा। ज्यादा शिकायत की तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।"
मामला और गंभीर तब हो गया जब थाने के ही कांस्टेबल मिश्रा ने पीड़िता पर 2 लाख रुपये देने का दबाव बनाया। थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने कहा, "मामला संज्ञान में है। दोनों बच्चों की तरफ से प्रार्थना पत्र आया है पैसे लेनदेन का भी जिक्र है किन्नर अगर पीड़िता को परेशान करेगा तो सख्त कार्रवाई होगी। पति के सामने आने पर ही पूरा मामला साफ होगा। पुलिस जांच कर रही है।" यह घटना इलाके में सनसनी फैला रही है। पीड़िता न्याय की गुहार लगा रही है, जबकि स्थानीय लोग पुलिस की निष्पक्ष जांच की मांग कर
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0