भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के पवन वीर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाए गए

Apr 20, 2026 - 12:20
Apr 20, 2026 - 12:42
 0  3
भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के पवन वीर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाए गए

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। भारतीय किसान यूनियन परिवर्तनवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के निर्देशन में संगठन विस्तार हेतु चलाए जा रहे अभियान में आज संगठन में मंडल अध्यक्ष और व्यापार मंडल अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। 

 उपरोक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आज संगठन के विस्तारीकरण अभियान के तहत पवन वीर सक्सेना को संगठन का मंडल अध्यक्ष बरेली एवं राघवेंद्र सिंह को व्यापार मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। दोनों पदाधिकारियों के मनोनयन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह द्वारा उन्हें प्रमाण पत्र देकर उनका स्वागत करते हुए कहा कि दोनों मनोनीत पदाधिकारियों से आशा की जाती है कि दोनों संगठन में अपने कार्य के दौरान किसानो के हितार्थ कार्य करके संगठन को बुलंदी पर ले जाने का का यज्ञर्य करेंगे।

- वीरेश यादव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0