जलालाबाद के गांव इमलिया में चकबन्दी चौपाल: ग्रामीणों की मांगें सुनीं, निस्तारण के निर्देश

Mar 29, 2026 - 11:20
Mar 29, 2026 - 15:09
 0  5
जलालाबाद के गांव इमलिया में चकबन्दी चौपाल: ग्रामीणों की मांगें सुनीं, निस्तारण के निर्देश

शाहजहांपुर, अचल वार्ता।चकबन्दी आयुक्त उत्तर प्रदेश के परिपत्र के अनुपालन में चकबन्दी अधिकारी जगदीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील जलालाबाद के ग्राम इमिलिया में ग्रामीण चौपाल का आयोजन किया गया. इस दौरान ग्रामीणों ने चकबन्दी संबंधी समस्याएं बताईं। सलीम हुसैन ने कब्रिस्तान गाटा 228 में तालाब के पानी भरने से शव दफनाने की परेशानी बताई तथा गाटा 245-246 को सुरक्षित रखने की मांग की।

 ग्राम प्रधान के पति सूर्य प्रताप सिंह ने स्कूल के पास गाटा 288 पर खेल मैदान और रामाधार आदि ने गाटा 242 पर खाद गड्ढे की मांग की। चकबन्दी स्टाफ को धारा-9क(2) के तहत आपत्तियां लेने व निस्तारण के निर्देश दिए गए। सहायक चकबन्दी अधिकारी को चक निर्माण में पारदर्शिता बरतने को कहा गया।

 चौपाल में सहायक चो राजाराम, चकबन्दीकर्ता बृजेश कुमार सौरभ, लेखपाल मो. इमरान, पेशकार शिशुपाल सिंह मौर्य ग्राम प्रधान, चकबन्दी समिति सदस्य व ग्रामीण उपस्थित. खबर रविवार दिन के 11:00 की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0