गांव बसुआमई में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: बच्चों के विवाद के बाद हमले में महिला समेत 5 घायल

Mar 15, 2026 - 15:18
Mar 15, 2026 - 18:42
 0  22
गांव बसुआमई में पुरानी रंजिश का खौफनाक अंजाम: बच्चों के विवाद के बाद हमले में महिला समेत 5 घायल

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव बसुआ मई में मंगलवार शाम को बच्चों के पुराने विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। एक ही परिवार से जुड़े लोगों ने दूसरे परिवार के घर पर धावा बोल दिया और भाला, तमंचा, बंका, हसिया व लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

  घायलों में सुरेश, कृष्ण पाल, ललित मोहन, दिनेश, अमित और महिला कृष्णा देवी शामिल हैं। पीड़ित पक्ष के ललित मोहन ने आरोप लगाया कि नेकराम, दयाराम, दाताराम, पातीराम, भानु प्रताप, नारायण, विजय और प्रकाश ने यह घटना को अंजाम दिया। 

  सुरेश ने बताया कि पातीराम के पास तमंचा था, जबकि ओमप्रकाश छत से ईंट-पत्थर फेंक रहे थे।पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल जांच व इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद भेज दिया। प्रार्थना पत्र मिलने के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू हो गई है। गांव में तनाव की स्थिति

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0