नगर पालिका जलालाबाद मे उपजिलाधिकारी ने शासन-नामित सभासदों को दिलाई गोपनीयता की शपथ
जलालाबाद, शाहजहांपुर। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित पांच सभासदों को उपजिलाधिकारी प्रभात रॉय ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह समारोह अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय, चेयरमैन शकील अहमद खां और बोर्ड के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। ज्ञात हो कि शासन ने 14 मार्च 2026 को नगर पालिका बोर्ड के लिए अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता, गौरव प्रताप राघव और श्रीमती कुसुम शर्मा को नामित किया था।
उपजिलाधिकारी ने शपथ दिलाने के बाद सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन शकील अहमद खां और अधिशासी अधिकारी एच.एन. उपाध्याय ने भी सभासदों को बधाई दी।
कार्यक्रम में बोर्ड सदस्य अजय गुप्ता, मनोज अग्निहोत्री, मंजूम खान गुड्डे, सभासद पति मनोज दिवाकर, आकाश गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन मोहम्मद जीशान ने किया। साथ ही कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मुकेश दीक्षित, सुधीर राठौड़, अजीत श्रीवास्तव, राममोहन, राम सिंह रामू वाल्मीकि, नीतेश कटियार, सुजीत शुक्ला, मोहम्मद कैफ सहित सभी पालिका कर्मी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0