अल्मोड़ा में सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा, जल्द निस्तारण के निर्देश
अल्मोड़ा में अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित मामलों की समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
अल्मोड़ा ,अचल वार्ता । अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति का एक एक कर परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता में है। इसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए। साथ ही, जिन मामलों में विलंब हो रहा है, उनके कारणों की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता जरूर की जाए। बैठक में विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारियों ने प्रतिभाग किया ।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0