शाहजहांपुर: कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की ट्रक के नीचे कुचलकर दर्दनाक मौत, हाईवे पर जाम
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के तिलहर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ के पास एक दिल दहला देने वाली सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आई बाइक सवार दो युवकों को ट्रक के पहियों तले कुचल दिया गया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक जगपाल सिंह और पदम सिंह, जो डींगुरपुर गांव के रहने वाले थे, अपनी बहन की बीमार सास को देखने खेड़ा बाजेड़ा गांव जा रहे थे।
बाइक पर सवार दोनों भाई नेशनल हाईवे पर नगरिया मोड़ पहुंचे ही थे कि पीछे से एक अज्ञात कंटेनर ने जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक समेत सड़क पर लुढ़क पड़े और पास ही खड़े एक ट्रक के पहियों तले आ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
सूचना मिलते ही तिलहर थाने की पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जाम खुलवाया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। परिवार वाले सदमे में हैं। बहन का घर नजदीक ही था, लेकिन भाइयों को बचाने का मौका तक न मिला।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग हो रही
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0