डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 68 शिकायतें दर्ज

Apr 4, 2026 - 18:04
Apr 5, 2026 - 08:58
 0  4
डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 68 शिकायतें दर्ज

डीएम की अध्यक्षता में हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शिकायतों का गुणवत्तापरक, समयबद्ध निस्तारण करें अफसर : डीएम

लखीमपुर खीरी , अचल वार्ता । आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में तहसील पलिया में "संपूर्ण समाधान दिवस" आयोजित हुआ। इस अवसर पर डीएम ने एसपी डॉ ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह एवं अन्य अधिकारियों ने आये हुए फरियादियों के समस्याओं की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को मौके पर जाकर जनशिकायतों की निष्पक्ष जाँच करके समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करते हुए गरीब व पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल न्याय दिलाते हुए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शासकीय योजनाओं से आच्छादित कर मा. मुख्यमंत्री के निर्देशों को अमलीजामा पहनाया जाय। डीएम ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की हर संभव मदद की जाय तथा उन्हें उनकी पात्रतानुसार लाभान्वित भी किया जाय। आम जनता की शिकायतों, आवेदनों के समयबद्ध और संतुष्टिपरक समाधान के लिए शिकायतकर्ता से स्वयं बात करें। पीड़ित/परेशान व्यक्ति की मनोदशा को समझें, उसकी भावना का सम्मान करें और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसकी समस्या का समाधान किया जाए।

डीएम ने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में है, इसलिए सभी अधिकारी रूचि लेकर गुणवत्तायुक्त ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नही होगी। भूमि संबंधी मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण करें।

डीएम की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 68 शिकायती प्रार्थना पत्र पंजीकृत किये, जिसमें 07 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में राजस्व 43, पुलिस 09, विकास 03, विद्युत 03, नगर पालिका 02, आपूर्ति 01, अन्य के 07 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिन्हें पृष्ठाकिंत कर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण हेतु उपलब्ध करा दिया गया। इस दौरान एएसपी अमित राय, एसडीएम डॉ अवनीश कुमार सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान दिवस पर मुस्कुराए चेहरे : लाभार्थियों को मिली योजनाओं की सौगात

संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, एसपी डॉ.ख्याति गर्ग, सीडीओ अभिषेक कुमार व एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभान्वित किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी गईं।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0