देहरादून में होली पर बवाल: गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, FIR दर्ज

देहरादून के चकराता रोड पर होली के दौरान गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट। 4 घायल, पुलिस ने दोनों पक्षों पर FIR दर्ज कर जांच शुरू की।

Mar 3, 2026 - 12:01
Mar 15, 2026 - 22:15
 0  4
देहरादून में होली पर बवाल: गुब्बारे फेंकने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, FIR दर्ज

देहरादून , अचल वार्ता। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होली के मौके पर चकराता रोड पर विवाद के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात काबू में किए और दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 चकराता रोड पर हुआ विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत चकराता रोड की है। सोमवार शाम कुछ नाबालिग किशोर-किशोरियां बाजार में एक मोबाइल दुकान के बाहर एक-दूसरे पर रंग भरे गुब्बारे फेंक रहे थे और हुड़दंग कर रहे थे।

दुकानदार द्वारा टोकने पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

 दुकान में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप

आरोप है कि कुछ युवकों ने दुकान स्वामी और उसके साथियों के साथ मारपीट की। वहीं, दूसरे पक्ष की ओर से भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के दौरान दुकान में घुसकर तोड़फोड़ किए जाने की भी शिकायत की गई है।

मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया।

 पुलिस के सामने भी गाली-गलौज, सड़क पर लगा जाम

घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी और जाम जैसी स्थिति बन गई थी। पुलिस ने समझाइश देकर हालात नियंत्रित किए और यातायात बहाल कराया।

पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

त्योहारों पर संयम की अपील

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से त्योहारों के दौरान संयम बरतने और किसी भी प्रकार के विवाद से बचने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0