जाने मशरूम आलू चाप बनाने का आसान तरीका
मशरूम आलू चाप आम तौर पर हर उम्र के लोगों को काफी पसंद आता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए कुछ जरूरी सामान जरूरी होते हैं ताकि इसे बेहतर तरीके से बनाया जा सके।
मशरूम आलू चाप बनाने के लिए सामान
उबले आलू - 4 (मध्यम आकार)
मशरूम - 1 कप (बारीक कटे हुए)
प्याज - 1 (बारीक कटा)
हरी मिर्च - 2 (कटी हुई)
अदरक-लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच
गरम मसाला - आधा छोटा चम्मच
धनिया पत्ती - 2 बड़े चम्मच
नमक - स्वादानुसार
ब्रेड क्रम्ब्स - 1 कप
कॉर्नफ्लोर - 2 बड़े चम्मच
तेल - तलने के लिए
बनाने का आसान तरीका
सबसे पहले कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म करें। उसके बाद उसमें प्याज, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भून लें, अब कटे हुए मशरूम डालें और पानी सूखने तक पकाएं, इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अंत में धनिया पत्ती डालकर ठंडा होने दें। उबले आलू को मैश कर उसमें स्वादानुसार नमक मिलाएं। आलू की छोटी लोई लें, उसमें मशरूम की स्टफिंग भरें और टिक्की बनाएंं। कॉर्नफ्लोर को पानी में घोलें, टिक्की को इसमें डुबोकर ब्रेड क्रम्ब्स में लपेट लें फिर कढ़ाई में तेल गर्म करें और चाप को कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। इसके बाद मशरूम आलू चाप को हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0