स्पाइडर वेन्स: पैरों की जाले जैसी नसें सेहत के लिए खतरा, जानें कारण और बचाव के तरीके
स्पाइडर वेन्स यानी पैरों की जाले जैसी नसें सिर्फ दिखने में नहीं, सेहत के लिए भी खतरा हैं, जानें कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय।
नई दिल्ली, अचल वार्ता:
पैरों पर दिखाई देने वाली जाले जैसी बारीक नसें, जिन्हें मेडिकल भाषा में स्पाइडर वेन्स कहा जाता है, सिर्फ कॉस्मेटिक प्रॉब्लम नहीं हैं, बल्कि यह सेहत के लिए चेतावनी का संकेत हो सकती हैं।
स्पाइडर वेन्स त्वचा की ऊपरी सतह के नीचे दिखाई देने वाली पतली नसें होती हैं, जो लाल, नीले या बैंगनी रंग की हो सकती हैं। ये ज्यादातर पैर, टखने और जांघों पर नजर आती हैं। शुरुआती दौर में इनमें दर्द नहीं होता, इसलिए लोग इसे मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं।
कारण:
पैरों की नसों में छोटे वाल्व खून को दिल की ओर ऊपर ले जाने में मदद करते हैं। जब ये वाल्व कमजोर हो जाते हैं, तो खून नीचे जमा होने लगता है और नसें फैलकर जाल जैसी दिखने लगती हैं।
लंबे समय तक खड़े रहना या बैठना, शारीरिक गतिविधियों की कमी और खराब ब्लड सर्कुलेशन।
हार्मोनल बदलाव जैसे प्रेगनेंसी, मेनोपॉज या किशोरावस्था।
परिवार में इस समस्या का इतिहास
- मोटापा और लिवर से जुड़ी समस्याएं।
- ज्यादा धूप में रहना और विटामिन बी12 की कमी।
- लक्षण और खतरे:
- समय के साथ दर्द, सूजन, भारीपन और चलने-फिरने में परेशानी।
- अनदेखा करने पर यह वैरिकोज वेन्स में बदल सकती हैं।
- गंभीर मामलों में खून के थक्के (ब्लड क्लॉट) बनने का खतरा भी।
बचाव और उपाय:
- रोजाना चलना और हल्की एक्सरसाइज करना।
- लंबे समय तक एक ही पोज़िशन में न रहना।
- वजन नियंत्रित रखना और संतुलित आहार लेना।
- विटामिन बी12 युक्त भोजन का सेवन करना।
विशेषज्ञों का कहना है कि हमारी तेज़ रफ्तार जिंदगी, घंटों तक बैठकर काम करना, असंतुलित खानपान और
बढ़ता वजन धीरे-धीरे नसों को कमजोर बनाता है। शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज न करें, वरना यह समस्या गंभीर रूप ले सकती है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
1
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0