जलालाबाद नगर पालिका में नामित सभासदों का भव्य सम्मान समारोह

Mar 20, 2026 - 14:48
Mar 20, 2026 - 15:33
 0  6
जलालाबाद नगर पालिका में नामित सभासदों का भव्य सम्मान समारोह

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के उत्तर प्रदेश शासन द्वारा नामित नगर पालिका परिषद जलालाबाद के सभासदों का आज सभागार कक्ष में हर्षोल्लास के साथ सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष शकील अहमद खां एवं अधिशासी अधिकारी श्री एच.एन. उपाध्याय ने की। उन्होंने कुसुम शर्मा, अनंतराम सागर, प्रदीप मिश्रा, सुधीर गुप्ता एवं गौरव प्रताप राघव सहित सभी नामित सभासदों का माल्यार्पण कर पुष्पहार भेंट किया।

  साथ ही मिष्ठान ग्रहण कराकर नवीन दायित्वों के लिए कार्यालय स्टाफ की ओर से हार्दिक बधाइयां दी गईं। इस अवसर पर नगर पालिका के सभी 25 वार्डों के सभासदगण उपस्थित रहे।

 अधिशासी अधिकारी एवं अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन किया। वार्ड नवीननगर के सभासद संदीप भारद्वाज सोनू ने नामित सभासदों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा नवीन दायित्वों की शुभकामनाएं दीं। सभी सभासदों ने अपने विचार रखे और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। 

  कार्यक्रम में कार्यालय लिपिक अवधेश सिंह, नितिन शर्मा, मोहम्मद जीशान, सुशील गुप्ता, नितेश कटियार, कार्तिक सहित समस्त कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह समारोह नगर पालिका की एकजुटता का प्रतीक बना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0