शाहजहाँपुर : अल्हागंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक को दबोचा
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जिले के थाना अल्हागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 3:04 बजे शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अल्हागंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि जलालाबाद स्टेट हाईवे स्थित रामा देवी इंटर कॉलेज के पास त्रिलोक भट्टे वाली सड़क पर गले में सफेद गमछा डाले एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सुमित मिश्रा (27) पुत्र अखिलेश मिश्रा निवासी ग्राम चिलौआ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 61/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही चार मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं।
इस कार्रवाई को थानाध्यक्ष अल्हागंज के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अजय कुमार और हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार की टीम ने अंजाम दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0