लखीमपुर खीरी: गोला में बंदरों का बढ़ता आतंक, 6 वर्षीय बच्चे पर हमला, बाल-बाल बची जान
कुकरा खीरी, अचल वार्ता। नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला मोहल्ला लक्ष्मी नगर कॉलोनी का है, जहां छत पर खेल रहे एक 6 वर्षीय मासूम पर बंदरों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्थानीय पत्रकार मतीन अहमद के पुत्र मुर्शिद घर की छत पर खेल रहा था। तभी अचानक बंदरों का एक झुंड वहां पहुंच गया और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह बंदरों को भगाकर उसकी जान बचाई। गनीमत रही कि समय रहते हस्तक्षेप हो गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
घटना के बाद परिवार सहित आसपास के लोगों में भय व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर में बंदरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
नगरवासियों ने वन विभाग और जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और लोगों को राहत मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0