जलालाबाद क्षेत्र दबंगों का बोलरो पर कहर ! चालक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, शीशे तोड़े-धमकी दी
शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जलालाबाद थाना क्षेत्र में दबंगों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा! मंगलवार रात 12 बजे एक बोलेरो चालक पर 5 गुंडों ने खुलेआम हमला बोल दिया। अजय प्रताप (पुत्र वीरपाल, ग्राम मोहम्मदपुर गुलड़िया, थाना मिर्जापुर) ने गुरुवार सुबह 10 बजे को थाने में तहरीर देकर खुलासा किया कि वह बरात लेकर ग्राम हरेवा से लौट रहा था। तभी बलवीर के मकान के पास संजेश उर्फ पंजाबी, यादराम, चन्दन, बब्लू और मोहित ने गाड़ी घेर ली।गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू कर दी! बोलेरो के शीशे चूर-चूर, चालक को पीट-पीटकर खून से लथपथ कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
चीख-पुकार सुन ग्रामीणों ने दौड़कर जान बचाई। डायल 112 और थाना पुलिस पहुंची, घायल अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर इलाज कराया गया।अजय ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है- "इन दबंगों पर सख्त कार्रवाई हो!" पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन ग्रामीणों में दहशत फैल गई। क्या इन गुंडों को जल्द काबू किया जाएगा?
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0