अम्बेडकर नगर: महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष के रुख से नाराज महिलाओं ने जलालपुर में निकाली जनाक्रोश यात्रा

May 3, 2026 - 21:56
May 12, 2026 - 17:09
 0  15

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में विपक्षी दलों के रुख से आक्रोशित महिलाएं सड़कों पर उतर आईं। महिलाओं ने भाजपा नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि के नेतृत्व और सभासद सुलेखा गौतम के संयोजन में बाबा भीमराव अंबेडकर पार्क, फरीदपुर से जनाक्रोश पदयात्रा शुरू की। महिलाओं सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ बिल के पक्ष में एकजुटता दिखाई। महिला पदाधिकारियों ने विपक्षी दलों पर “महिला विरोधी” होने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने ऐतिहासिक मौके साथ नहीं दिया।

 इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर, पूर्व नगर अध्यक्ष मानिक चंद सोनी,सुरेश गुप्त, मीडिया प्रभारी विकास निषाद, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनू गौड़, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर, मनोनीत सभासद विकास सोनकर, शक्ति केंद्र संयोजक विक्की गौतम, शिवम आर्या, नगर मंत्री सोनू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और महिलाएं मौजूद रहीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0