याकूबपुर मे गंगा चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, तीन मजदूर मलबे में दबे; एक की हालत गंभीर

Apr 18, 2026 - 18:13
Apr 18, 2026 - 19:22
 0  16
याकूबपुर मे गंगा चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग में हादसा, तीन मजदूर मलबे में दबे; एक की हालत गंभीर

शाहजहांपुर, अचल वार्ता। जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर गांव में गंगा चिकित्सालय की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर शटरिंग का काम करते हुए भयानक हादसा हो गया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे लिंटर भर भराकर गिर गया, जिससे तीन मजदूर मलबे में दब गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिलाके एक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। घायल मजदूरों में बैसरी जैतीपुर निवासी अमित (पुत्र बाबूराम), जलालाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी गोलू और बरुआ गांव निवासी सचिन शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, उन्हें पहले अस्पताल के निजी चिकित्सालय में भर्ती किया गया, लेकिन एक की बिगड़ती हालत पर जिला के एक अस्पताल भेजा गया।

 मीडिया टीम के पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन ने जानकारी देने के बजाय नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि वे बाहर हैं, इसलिए उन्हें अभी पूरी जानकारी नहीं मिली है। चर्चा है कि बिना अनुमति के ही यह बिल्डिंग बनाई जा रही थी, जिसकी जांच की जा रही

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0