अल्मोड़ा में ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए जागरूकता मैराथन आयोजित

नशा मुक्त समाज के लिए अल्मोड़ा में जागरूकता मैराथन, मेडिकल छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, समाज को दिया स्वास्थ्य संदेश।

Apr 18, 2026 - 13:58
Apr 18, 2026 - 17:50
 0  2
अल्मोड़ा में ड्रग फ्री उत्तराखंड के लिए जागरूकता मैराथन आयोजित

अल्मोड़ा, अचल वार्ता । सोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान एवं शोध संस्थान, अल्मोड़ा के सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा नशा मुक्ति के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से “Run for Drug Free Uttarakhand” मैराथन का सफलतापूर्वक आयोजन आज दिनांक 18 अप्रैल 2026 (शनिवार) को प्रातः 08:00 बजे से 10:00 बजे तक किया गया। यह मैराथन पाण्डेखोला दोराहा बाईपास से जस्टिस जुवेनाइल बोर्ड, पाण्डेखोला तक आयोजित की गई, जिसमें एम.बी.बी.एस. बैच 2025 (प्रथम वर्ष) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आम जनमानस में नशा मुक्त समाज के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. सी.पी. भैसोड़ा के मार्गदर्शन में तथा विभागाध्यक्ष डॉ. मस्रूफ एच. खान के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. मनीष भट्ट (सहायक प्राध्यापक) एवं डॉ. अंशुल ममगाई (सहायक प्राध्यापक) का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का समन्वय डॉ. वान्या (LMO), डॉ. अनुश्का (JR), डॉ. कृतिका (JR) द्वारा किया गया। इस अवसर पर समस्त इंटर्न्स ने सक्रिय भूमिका निभाई तथा एम.एस.डब्ल्यू. – मोहम्मद इकबाल, दीप चन्द्र एवं नरेश कुमार का विशेष सहयोग रहा। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने #DrugFreeUttarakhand #HealthySociety के संदेशों के साथ नशा मुक्त उत्तराखण्ड की शपथ ली तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु जागरूकता का संदेश दिया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग द्वारा इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य संबंधी संदेशों के प्रसार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0