शाहजहाँपुर: 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, रोजा पुलिस को मिली सफलता

Mar 28, 2026 - 18:58
Mar 28, 2026 - 19:42
 0  6
शाहजहाँपुर: 15 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी  गिरफ्तार, रोजा पुलिस को मिली सफलता

शाहजहाँपुर, अचल वार्ता। थाना रोजा पुलिस ने एक गंभीर POCSO मामले के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी मुकेश कुमार को उसके घर से धर दबोचा।

  जानकारी के अनुसार, 27 मार्च को एक महिला ने थाना रोजा में शिकायत दर्ज कराई कि मुकेश कुमार ने उनकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, महिला और उनकी बेटी से गाली-गलौज कर मारपीट की तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस आधार पर मुकेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था. शनिवार सुबह 9:20 बजे पुलिस टीम ने आरोपी को बी-1 दुर्गा एन्क्लेव कॉलोनी, हथौडा बुजुर्ग से गिरफ्तार किया। मुकेश (39 वर्ष) मूल रूप से कासगंज जिले के गोविन्दपुरी का निवासी है।

  गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। टीम में निरीक्षक गंगा सिंह और कांस्टेबल रितेश कुमार भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि अपराध रोकथाम अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है, जो इलाके में अपराधियों के मनोबल को तोड़ने वाली है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0